body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Thursday, 10 December 2020

मेरा जीवन प्रेम से भर जाए

*नव कल्प*

आज का दिन  
मेरी शेष ज़िन्दगी का पहला दिन है
आज से मेरी नई ज़िन्दगी शुरू होती है
मुझे आज का दिन प्रेम में बिताना है 
प्रेम मेरे जीने की ऊर्जा है 
मेरे अस्तित्व को पूरा करने वाला है
मुझे आज प्रेम करना है 
अपने जीवन मे शामिल लोगों से 
उनकी तमाम कमियों और गलतियों के बावजूद,
वो जैसे हैं मुझे उन्हें वैसे ही प्रेम करना है
आज प्रेम मेरी हर बात से प्रकट हो
मेरे देखने, बोलने, चलने, काम करने
सबसे प्रेम उजागर हो, 
अपने प्रेयस जन को मैं बताऊं 
कि मुझे उनके अस्तित्व से प्रेम है 
प्रेम ईश्वरीय है दैवीय है 
अगर प्रेम मेरे हृदय को भर देगा 
तो मान अपमान हानि लाभ, हार जीत से
ऊपर होना सम्भव हो जाएगा
प्रेम बांटने से दोगुना प्रेम मुझ तक पहुंचेगा
प्रेम की शक्ति मुझे पूरा करेगी
मेरा यह दिन प्रेममय हो !

@मन्यु आत्रेय

3 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...