आज के दिन
मुझे यह याद रखना है
कि कैलेंडर हर साल बदलते रहेंगे
दिन महीने बनेंगे महीने साल बन जाएंगे
पर मेरे जीवन में बदलाव तब होगा
जब मेरे हालात बदल पाएंगे
कैलेंडर बदलने से कुछ नहीं होता
जिंदगी के हालात बदलने चाहिए
जीवन की परिस्थितियां सुधरनी चाहिए
और यह कब होगा
यह तब होगा जब मैं खुद
अपनी परिस्थितियां बदलने के लिए
कोशिश करूंगा अपनी पूरी क्षमता झोंक दूंगा
यह जीवन अनमोल है क्योंकि हर पल बीत रहा है
इसे यादगार बनाने के लिए ज़रूरी है
हर पल को उसके पूरेपन में जीना
पर यह तब तक नहीं होगा जब तक
मुझे परिस्थितियों की शर्तों के अनुसार जीना होगा
यदि मैंने अपने हालात नहीं बदले तो
कैलेंडर तो बीतते जाएंगे, जिंदगी नहीं बदलेगी
दीवार पर कल से टँगने वाले नए कैलेंडर के
हर एक दिन में मुझे खुद को बदलना है
सुधारना है, जो अप्रिय है उसे छोड़ना है
जो प्रिय है उसे चुनना है
मुझे अपनी परिस्थितियों को बदलने वाली
ताकत पर काम करना है, शक्ति बढ़ानी है
संकल्प को मज़बूत करना है
संबंधों को पुख्ता करना है
सही जगह सही वक्त पर होने की कोशिश करनी है
यदि ऐसा हो पाया तो ज़िन्दगी का हर दिन
मेरे लिए एक नया अध्याय शुरू कर सकता है
@मन्यु आत्रेय
Haan sir ..ye bahut jaruri hai...bahut khoob likha hai aapne...aaj ke din ye bahut mahatvapoorna sandesh hai💐💐💐💐💐💐
ReplyDeleteBahut Sundar Bhaiya
ReplyDeleteएकदम सही कहा सर बहुत सुंदर
ReplyDeleteHappy new year in Advance dear sir जी
ReplyDelete