body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Thursday, 31 December 2020

ज़िन्दगी में नयापन लाना है


नव कल्प

आज के दिन 
जब सारी दुनिया नए साल का आगाज़ कर रही है
मुझे अपनी ज़िंदगी का नवीनीकरण करने का 
संकल्प करना है और उसे पूरा करना है
इस बरस अपने जीवन में 
दुनिया के बनाये हुए बंधनों और खुद के बनाये हुए दायरों से बाहर आना है
इस साल जीवन को नया रंग देना है
नए लोगों से मिलना है नई जगहों पर जाना है, 
कुछ नया सीखना है, बहुत कुछ नया देखना है
कुछ नया पढ़ना है कुछ नया लिखना है, 
कुछ नया रचना है, कुछ नया गाना है
इस साल पहनावे में बोलचाल में 
खान पान में, तौर तरीक़ो में नयापन लाना है नई नई कल्पना करनी है, नए नए सपने देखने हैं और साकार करने हैं
नए इरादे करने हैं नए विकल्प तलाशने हैं
नई उम्मीद नया ढाढस, नई उमंग नया उत्साह नया भरोसा नया साहस आजमाना है  नया जोखिम उठाने से नहीं डरना है
जिससे प्रेम है उसे बता देना है,
जिसकी परवाह है उसे महसूस कराना है 
इस साल अपनी आत्मा में और उजास भरना है
ज़िन्दगी के नीरसपन में नई प्यास भरनी है
जीने को प्रेरित करे जो वो हर एक आस करनी है 
जो डर है उसको मिटाने की तरकीब सोचनी है 
अपने पंखों को नई परवाज़ देनी है 
नए साल में एक नई ज़िन्दगी का आग़ाज़ करना है
जो कुछ पुराना बांध लेता हो, 
जीवन को बेमानी करता हो 
उसका नवीनीकरण कर देना है 
पुरानी हर नेमत को संजोना भी है 
और नई नेमतों के लिए दामन साफ भी रखना है
जीवन को सबसे बेहतरीन तरीके से जीना है 
और ये सिर्फ पहली जनवरी के जोश न बन जाये इसका खास खयाल रखना है
हर दिन ज़िन्दगी का नया साल मनाना है 
क्योंकि हर दिन बाक़ी बची ज़िन्दगी का 
पहला दिन ही तो होता है

@मन्यु आत्रेय

7 comments:

  1. Behad khubsurat 💐💐💐💐👌🏼👌🏼👌🏼Naye saal ki shubhkamnaye sir🙏🏻

    ReplyDelete
    Replies
    1. तुम्हे भी अगणित शुभकामनाएं प्राची

      Delete
  2. Apko bhi naye saal ki shubhkamnaye

    ReplyDelete
  3. आपको भी नववर्ष को बहुत शुभकामनाएं सर,नए साल में और भी बेहतर लिखें, अधिकाधिक लोगो को आपसे प्रेरणा मिले यही कामना है।

    ReplyDelete
  4. सत्यार्थ अनेक धन्यवाद और शुभ नववर्ष

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...