नव कल्प
आज के दिन
मुझे अपनी छवि को लेकर सजग रहना है
छवि का मतलब है लोग क्या धारणा रखते हैं
छवि अच्छी हो तो कीर्ति बढ़ती है
लोग स्वागत करते हैं, सब कामों में सहायता मिलती है
छवि खराब हो तो बदनामी होती है
लोग कन्नी काटते हैं कामों में बाधाएं खड़ी होती है
मैं लोगों की धारणाओं को तो नहीं बदल सकता
लेकिन अपनी कुछ गतिविधियों को
ज़रूर नियंत्रित कर सकता हूँ
जिसके चलते मेरी छवि बनती बिगड़ती है
मुझे अपने व्यवहार में सुधार करना होगा,
सभी से सलीके से बात करनी होगी
व्यर्थ की बातें, घटिया मज़ाक, झूठी अफवाहें
और दूसरो की चुगली से दूर रहना होगा
धूर्त लोगों से कूटनीति से पेश आना होगा
उन लोगों की पहचान करनी होगी
जो मेरे बारे में झूठी बातें फैलाते हैं
अपने आस्तीन के सांपो को पहचानना होगा
खराब छवि वाले लोगों से दूर रहना होगा
कुछ भी जोखिम उठाने से पहले ये ज़रूर सोचना है कि इससे मेरी छवि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा
मुझे गेहूं के साथ पिसने वाली घुन नहीं बनना
कुछ लोगों को इससे फर्क पड़ेगा कि मैं असल मे कैसा हूँ तो कुछ लोगों को सिर्फ इससे फर्क पड़ेगा कि मेरी छवि उनकी नज़र में कैसी है
यदि मैं अपनी छवि को अच्छा रखूं तो
मेरे जीवन से बहुत से संघर्ष कम हो सकते हैं
जीवन में व्यर्थ के संघर्ष नहीं होंगे तो
मेरी उत्पादकता और रचनात्मकता बढ़ेगी
मैं एक अच्छा जीवन जी सकूंगा
तो अपनी छवि सुधारने में क्या हर्ज है?
@मन्यु आत्रेय
Perfect... 💯☑️Bahut khoob sir
ReplyDeleteBahut sahi
ReplyDeleteBahut sahi hai
ReplyDelete🌸🙏🌸🙏
ReplyDelete