नव कल्प
आज के दिन
अपनी असली चुनौतियों को पहचानना है
हर वो स्थिति जिससे पार पाने के लिए
मुझेअतिरिक्त प्रयास करने पड़ें,
अपनी क्षमताओं को आजमाना पड़े
वो एक चुनौती है
चुनौतियां किसी अनमोल नेमत को पाने की
मेरी भावना और हौसलों की परख करने का
एक तरीका भी हो सकती है
एक चरण हो सकती है
जिसे पार करके ही लक्ष्य तक पहुँचना संभव होगा
चुनौती क्या है इसके अलावा
यह भी ध्यान रखना है कि वह
पैदा कहाँ से हो रही है
वैसे तो चुनौतियां परिस्थितियों और क्षमताओं के बीच की लड़ाई है
पर किसी के द्वारा खड़ी की गयी चुनौतियां
मुझे रोकने की साजिश भी हो सकती है
मेरे प्रतिस्पर्धी और दुश्मन
चुनौतियों की शक्ल में बाधा खड़ी करते हैं
ताकि मुझे आगे बढ़ने से रोका जा सके,
मुझे उन लोगों को पहचानना है
जो मुझे बेवजह के झमेलों में उलझाते हैं
बेवजह की चुनौतियों से बचना है
ये समय, श्रम और साधन खा जाएगी
मुझे सिर्फ उन चुनौतियों पर ध्यान देना है
जो मेरे आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी है
सिर्फ अहम के चलते किसी चुनौती को पूरा करने में
अपनी क्षमताओं को आजमाना नहीं है
इससे मेरा लक्ष्य भटक जाएगा
मुझे असली चुनौतियों को पहचानना है
असली चुनौतियां वही हैं
जो मेरे संकल्प, लक्ष्य के रास्ते में आये,
या पैदा की जाएं,
मेरी असली चुनौतियां मेरी अपनी कमी, अपनी क्षमता है
मेरा जीवन गैर जरूरी चुनौतियों को पूरा करने में खपाने के लिए नहीं है
मेरा समय, श्रम और संसाधन तीनों बेशकीमती हैं जिन्हें बर्बाद नहीं करना है
यह मुझे भूलना नहीं है ।
@मन्यु आत्रेय
Correct picture 👍 absolutely right sir👌🏼👌🏼💐💐
ReplyDeleteThank you so much prachi
Delete🙏🌹🌺🌷🌺🌹🙏श्री मान जी शुभ प्रभात, जीवन उत्साह, आंनद और आशा उतना ही भरा हुआ है जितना कि चुनौती और संघर्षों से। लेकिन हमें पवित्र कर्म और आशावादी विचारों के साथ सर्वत्र आगे बढ़ना होगा ।
ReplyDeleteThank you so much
Deleteसही है सर् चुनोतियो को हमेशा स्वीकार कर के उसपे कामयाब होना चाहिए।
ReplyDeleteबहुत ही अच्छा लेख है सर् जी
Thank you so much
ReplyDelete