*नव कल्प*
कि कोई भी चिपकू लोगों को पसंद नहीं करता
जब मैं किसी के साथ हद से ज़्यादा
अनौपचारिक हो जाता हूँ
समय बेसमय उनके जीवन मे दखल दिए रहता हूँ
उन्हें अपना ज़्यादा से ज़्यादा समय देता हूँ
जब बार बार उन्हें मैसेज या कॉल या मुलाक़ात करता हूँ जिसकी शायद ज़रूरत नहीं थी
जब बेवजह उनके आस पास रहता हूँ
तो मुझे चिपकू समझा जा सकता है
जब मैं उनसे निजी सवाल बिना कुछ सोचे पूछ लेता हूँ,
बिना मांगे अपनी राय देता हूँ ज़्यादा परवाह जताता हूँ
यदि मैं सोशल मीडिया और असल जिंदगी में
उनके साथ हद से अधिक जुड़ा रहूँ तो
मुझे चिपकू से आगे एक स्टाकर संमझा जा सकता है
असल में लोग अपनी मनः स्थिति, अपनी आवश्यकता और मेरी उपयोगिता के अनुसार
अपने जीवन मे मेरी स्थिति रखना या नहीं रखना चाहते हैं
इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं
उनको कितना मानता हूँ कितना पसंद करता हूँ,
उन्हें कितनी ज़्यादा प्राथमिकता देता हूँ
महत्वपूर्ण यह है कि वो क्या चाहते हैं, वो क्या पसंद करते हैं
उनकी प्राथमिकताओं में मैं कहाँ हूँ
महत्वपूर्ण यह है कि वो मुझे कहाँ रखते हैं
चिपकू का टैग लग जाने से मेरी सारी भावना
सारे स्नेहपूर्ण अनौपचारिक व्यवहार का,
मेरी निःशर्त उपलब्धता का, मेरे सहयोग का
कोई अर्थ नहीं रह जाता
मुझे चिपकू मानने वाले मुझसे दूर जाना चाहेंगे,
मेरी बातों की उपेक्षा करेंगे
मेरी ओर कम देखेंगे, मुझसे कन्नी काटेंगे
मेरी पीठ पीछे मुझे चिपकू कह कर हंसी उड़ाएंगे
मुझे आमंत्रित नहीं करेंगे, अपने ग्रुप से दूर रखेंगे
मुझे फीकी सी बेहद, औपचारिक मुस्कुराहट देंगे,
अपनी देह भाषा से झलका देंगे कि मैं वहाँ गैर जरूरी हूँ
मुझे लोगों की निजी पसन्दगी का सम्मान करना है
मुझे गैर जरूरी और बोझ समझने के उनके फैसले से दुखी नहीं होना है
अपने दिल पर पत्थर भी नहीं रखना है
बस उनसे दूर हो जाना है, अपनी उपलब्धता कम कर देनी है
अपने गुणों को दूसरी दिशा में निवेश करना है
दुनिया मे सैकड़ों लोग ऐसे होंगे जिन्हें
मेरे जैसे किसी इंसान की ज़रूरत होगी,
मेरे जैसे व्यक्ति और व्यवहार को पसंद करते होंगे
मैं भी ऐसे लोगों को अपने जीवन मे रखूं
बाकी से औपचारिक रिश्ते निभाऊं
दिल मे कोई खलिश नहीं रखनी है
बस संभल जाना है ताकि आत्मसम्मान बना रहे।
@मन्यु आत्रेय
Perfectly said sir👍👍👍💐💐bahut khoob 👌
ReplyDeleteBetter way to evaluate ourselves 💐💐
ReplyDelete👌👌💐🙏
ReplyDeletepolice ki duty karne walo ke liye bhi yah laagu hota hai??...ya
ReplyDeleteaisa karne par iski sjaa bhi
mil sakti...manshik pratadna , spastykaran type...