body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Sunday, 3 January 2021

खुद को अपडेट रखना होगा

नव कल्प
आज के दिन 
मुझे अद्यतन (Up to date)
रहने का महत्व समझना है 
अद्यतन होने का मतलब है खुद को तैयार करना
पुरानी जानकारी के आधार पर यदि 
आज के निर्णय लिए जाएं तो गलत हो सकते हैं 
जिस बारे में भी आप अपडेट होते हैं 
उस बारे में आप ज़्यादा तथ्यात्मक और 
अधिकारपूर्वक अपनी बात रख सकते हैं 
मुझे खुद को अपडेट रखना चाहिए
अपने काम काज से जुड़ी नई बातों से,
तभी मैं अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकता हूँ 
अपने लिए महत्वपूर्ण लोगों के जीवन मे 
घटित हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम से 
अपडेट रहकर मैं एक बेहतर साथी सिद्ध हो सकता हूँ 
और ये जानना मेरा फ़र्ज़ है कि उनकी ज़िंदगी में 
आखिर चल क्या रहा है 
मैं उनको खतरे से आगाह कर सकता हूँ
उन्हें असुविधा से बचा सकता हूँ 
अपने रिश्तों को अच्छे से निभा सकता हूँ 
उन्हें उपेक्षित महसूस करने से रोक सकता हूँ
अपने आसपास घटित हो रही बातों की जानकारी
मुझे मानसिक रूप से सजग और सक्षम बनाती है
और संभावित जोखिमों के प्रति 
मेरा नज़रिया स्पष्ट हो जाता है 
मैं ज़्यादा मज़बूत होकर 
परिस्थितियों का सामना कर पाता हूँ 
मुझे खुद के बारे में अपडेट रहने की भी ज़रूरत है 
मेरे शरीर, मेरे मन, मेरी बुद्धि में क्या चल रहा है, 
मेरे विचार और कर्म किधर जा रहे हैं 
इनके बारे में सबसे नई जानकारी होना 
मेरे लिए बेहद ज़रूरी है तभी मैं अपने आप को 
बेहतर तरीके से समझ सकता हूँ,
खुद को अपडेट रख कर 
दूसरों के धोखे, छल, बदमाशी, गड़बड़ी, 
गलत निर्णयों से बचा जा सकता है
जो इंसान लगातार खुद को अपडेट रखता है 
उसका दिमाग तेज़ी से काम करता है 
मुझे कुछ बातों का सामान्य ज्ञान और कुछ बातों का विशिष्ट ज्ञान ज़रूर हासिल करना चाहिए यह एक सक्षम जीवन के लिए ज़रूरी है
मुझे खुद को मज़बूत करना है 
खुद को अपडेट रखना है !!

@मन्यु आत्रेय

4 comments:

  1. Bahut bahut khubsurat 👌🏼👌🏼👌🏼..aur sahi vichar sir💐💐💐💐💐💐

    ReplyDelete
  2. बहुत बढ़िया विचार है सर...👌👌

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया विचार है सर...👌👌

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...