नव कल्प
आज के दिन
मुझे यह ध्यान रखना है
कि मुझे किसी को भी बोर नहीं करना है,
जिसकी रुचि मुझसे बात करने में नहीं है
उससे ज्यादा बात नहीं करनी है
सामने वाले के हाव भाव को समझना होगा
जो रुचि लेता है उसकी देह भाषा अलग होती है
जो बोर होता है उसकी देह भाषा और शब्द
अलग होते हैं
सामने वाला बोर हो और हम अपनी हांकते रहें
ये कोई अच्छी बात नहीं है,
कोई यदि मेरी बातों से बोर हो तो इसका हमेशा
ये मतलब नहीं है कि वो मुझे पसंद नहीं करता
हो सकता है उसका ध्यान कहीं और हो,
वह उस समय चित्त से कहीं और मौजूद हो
उसकी प्राथमिकता इस समय कुछ और हो,
शायद मेरे शब्द सरल और सही न हों,
मुझे लोगों को आंकना पड़ेगा कि इसकी रुचि है या नहीं
अगर लंबे समय तक मैं किसी को बोर करूंगा
तो वो मुझसे कन्नी काटने लगेंगे
मेरी पीठ पीछे ये कहेंगे कि बहुत बोर करता है
मेरा मकसद चाहे कितना श्रेष्ठ क्यों न हो
लोग अपनी रुचि, अपनी पसंद, अपनी सोच और
अपनी समझ को ही प्राथमिकता देते हैं
और जो मेरी छोटी छोटी और साधारण सी बात को
बहुत ध्यान से सुने और प्रतिक्रिया दे,
वह मुझे महत्व देता है, पसंद करता है
ऐसे लोगों का दिल मुझे कभी नहीं दुखाना है,
कोई भी मेरी बातों में रुचि लेने के लिए बाध्य नहीं
उनमें कोई कमी नहीं है
हमेशा कमी मुझमें होगी
मुझे अपने शब्दों और अपनी बातों में सरलता, कीमत और प्रभाव पैदा करना होगा,
मुझे अपनी बातों को ऐसा बनाना होगा
ताकि सामने वाला मुझे सुनने के लिए तरसे
किसी को झेलाते रहने और बोर करने से बचना है।
@मन्यु आत्रेय
Aap kabhi bhi bore nahi kar sakte kisi ko sir....we are always eager to listen you 😊😊💐💐bahut khoob likha hai 👌👍
ReplyDeleteThank you so much Prachi
Deleteये समस्या अधिक उम्र के लोगों में अक्सर देखने मे मिलती है ।
ReplyDeleteहर उम्र के लोगों में होता है ये
DeleteBilkul sahi hai
DeleteNew thought.. Sir जी
ReplyDeleteThank you
Delete🙏🌺🌹🌷🌻🙏, श्री मान जी शुभ, अपने और पराये को हमें पहचान करना होगा और और अपनी बातों को केवल अपने लोगों के बीच रखनी होगी ताकि जो अपनापन का दिखावा करते हैं वह लोगों हमारी बातों को महत्व नहीं दिया करते हैं वे लोग हमें समझें। बातों को ध्यान समझ कर हमें रखना होगा और जो अपने लोग हैं वह कभी भी बोर या उल्लास नहीं होते हैं वह तो मिलने या चर्चा करने आदि - आदि बातों को लेकर सदा सम्पर्क में होते हैं ।
ReplyDeleteबिल्कुल भाई
ReplyDeleteमुझे अपने शब्दों और अपनी बातों में सरलता, कीमत और प्रभाव पैदा करना होगा,
ReplyDeleteमुझे अपनी बातों को ऐसा बनाना होगा
ताकि सामने वाला मुझे सुनने के लिए तरसे
.
.
.
बहुत खूब भैया
Thank you
DeleteIt's true and related to personality development.
ReplyDeleteThank you
DeleteBilkul sahi aur bahut badhiya likha hai. Will try to my life. 🙏🙏🙏
ReplyDelete