नवकल्प
मुझे उन लोगों को कभी भूलना नहीं है
जिन्होंने मुश्किल से मुश्किल हालात में कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा
जिन्होंने मेरा हाथ उस वक्त भी थामे रखा
जब सब मुझे छोड़ चुके थे
जिन्होंने मेरे सम्मान की रक्षा के लिए अपने सम्मान
और दूसरों से अपने संबंधों को दांव पर लगा दिया
जिन्होंने मेरी मदद करने के लिए
अपना समय मेहनत चैन आराम और संसाधन सब झोंक दिया
जिन्होंने मुझ में अपना भरोसा कभी तोड़ा नहीं
जिन्होंने मेरी इच्छा पूरी करने के लिए अपनी जरूरतों को त्याग दिया,
जिन्होंने मेरी जली कटी बातों को
मेरे क्रोध, उपेक्षा को भी शांति से सह लिया
जिन्होंने बहुत बुरा लगने पर भी पलट कर मुझे जवाब नहीं दिया
जिन्होंने मेरे लिए दुनिया से संघर्ष किया
जिन्होंने बिना मांगे ही मुझे वह दिया जिसकी मुझे सख्त जरूरत थी
जिन्होंने हर वक्त मेरी परवाह मेरी पूछ परख की
और महसूस कराया कि मैं अकेला नहीं हूं
जिन्होंने मेरी ज़िंदगी बनाने और संभालने में मेरी मदद की
मुझे उन लोगों को भी कभी भूलना नहीं है
जिन्होंने मेरा मज़ाक उड़ाया,
जिन्होंने मेरा भरोसा नहीं किया, मुझ पर संदेह किया
जिन्होंने मेरी ज़रूरत के सबसे गंभीर समय मे मुझसे हाथ छुड़ा लिया
जो मेरे पक्ष में खड़े हो सकते थे लेकिन हुए नहीं
जिन्होंने मेरी मदद करने का ढोंग किया, मुझे धोखे में रखा
जिन्होंने मेरी गलतियों मेरी चूको मेरी खामियों को मुझे बताया नहीं
जिन्होंने उनका फायदा उठाने की कोशिश की
जिनको मेरे खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों की जानकारी थी
लेकिन उन्होंने मुझे न आगाह किया न मदद की,
वह जो आस्तीन के सांप और धोखेबाज निकले
वो जो मेरे अच्छे समय के साथ वापस मुझसे नज़दीकी बढ़ा रहे हैं
वह जो भीड़ की शक्ल में छुपे हुए भेड़िए हैं
वह जो आज भी मेरे खिलाफ साजिश करने की सोच सकते हैं
मुझे नहीं भूलना है किसी को भी
सब कुछ याद रखना है क्योंकि मेरी ज़िंदगी की कहानी
ऐसे सभी लोगों से ही पूरी होगी !!
@मन्यु आत्रेय
Sach kaha sir ...dono baatein sahi hai💐💐💐
ReplyDeletePicture is so cool, and the blog matter is awesome 👌👌👌💐💐💐
ReplyDeleteBilkul sahi likha hai👍
ReplyDeleteBilkul sahi baat hai sir ji👍👌🙏💐
ReplyDeleteWe learn two things after any trouble passes....
ReplyDelete1.who is our true friends and those category who did just formalities...
Yup sir we should remember this 2 retreat
2. Experience/lessons for future
ReplyDelete