पैसों के बिना काम नहीं चलता
अपने पैसों को सोच समझ के खर्च कीजिये
आज बर्बाद किया एक एक पैसा आपको
कल एक एक रुपये जितना महंगा पड़ेगा
और पैसों को खर्च करने की बजाय
पैसों का निवेश करने की आदत डालिये
खर्च यानी पैसा फ़िज़ूल में व्यय किया
निवेश यानी ज़रूरी कोई सुविधा जुटाना
अपनी सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, परिवार की मजबूती के लिए खर्च करना।
पैसो का असली मज़ा तब है जब लोग जानते हों,
आप अरबपति हों लेकिन लोगों को पता न हो
तो लोग आपको ज़रा भी सम्मान नहीं देंगे
लेकिन आपके पास पैसे न हों, पर लोगों को
यह लगता हो कि आप के पास पैसा है
तो आपके फटेहाल स्वरूप को भी
लोग आपका फैशन स्टाइल मान लेते हैं
ये दुनिया अक्सर लोगों के पैसों की ताकत को सलाम करती है
उसके गुणों, व्यक्तित्व, ईमानदारी आदि आदि को नहीं
इसीलिए तो आजकल भ्रष्ट तरीकों से पैसे कमाने वाले समाज में न केवल स्वीकार्य हैं
बल्कि उन्हें भरपूर सम्मान और प्राथमिकता दी जाती है
अपने जीवन स्तर को अपनी आर्थिक स्थिति के समानुपात में रखिये
आपके जीवन से आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित दिखनी चाहिए
न तो रईस होकर भी गरीबी में जिओ
और न गरीब होकर रईसों की तरह जिओ।
आर्थिक स्थिति ठीक न हो तो कर्ज़ लेकर दिखावा न करो
आर्थिक स्थिति कमजोर होना कोई शर्मिंदगी की बात नही है
लेकिन उसे सुधारने के प्रयास न करना ज़रूर शर्मिंदगी की बात हो सकती है
पैसों को अपनी ताकत बनाइये कमजोरी नहीं।
पैसों की कद्र कीजिये,
आपके लोग आपका साथ छोड़ दें तो भी
अपने पैसों के दम पर आप अपने लिए ज़रूरी सेवाएं और सुविधाएं खरीद सकते हैं
अपने पैसे बहुत सोच समझ कर किसी के हवाले कीजिये,
चाहे उधार में हो या इन्वेस्टमेंट में,
क्योंकि दूसरे लोग आपके पैसों के प्रति
तब तक बहुत ज़िम्मेदार नहीं होते
जब तक उनकी खुद की गर्दन न फंसी हो
इसलिए अपना पैसा पूरी सुरक्षा और वापसी की गारंटी के साथ किसी को दीजिए
बहुत से लोग आपके पैसों पर निगाह जमाये बैठे रहते हैं
और कैसे आपसे माल झींटा जाए इसी उधेड़बुन में रहते हैं,
शेर के मुंह से शिकार निकालना सरल है, किसी को दिया हुआ पैसा निकलवाना बहुत कठिन है
मेहनत से कमाए पैसों पर असुरक्षित दांव कभी मत खेलो
पैसे कमाने के अवसर तलाशो, मिलें तो फायदा उठाओ, पैसे कमाने में कभी शर्म न करना वरना मुफलिसी ज़्यादा शर्मिंदा करेगी।
@ मन्यु आत्रेय
Bahut khoob sir...kiti gahan vichar💐💐💐💐💐💐💐💐
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete👌👌👌💐💐💐🙏🙏🙏
ReplyDeleteश्री मान जी शुभ प्रभात
ReplyDelete👍🏻
ReplyDeleteAkdam sahi Manish bhai
ReplyDeleteLovely
ReplyDelete