आज का दिन आपकी बाकी ज़िन्दगी का
पहला दिन है,
आज के दिन में अनंत संभावनाएं छुपी हैं
ये दिन आपकी कोई मुराद पूरी करने वाला हो सकता है
आज कोई पुराना अपना मिल सकता है या फोन पर बात कर सकता है
आज कोई ऐसा भी मिल सकता है जो आगे चलकर आपकी ज़िन्दगी में अहम हो जाएगा
आज कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं, कोई समस्या हल हो सकती है
दुश्मन दोस्त बन सकते हैं, अजनबी अपना हो सकता है
कुछ रिश्तों में मजबूती आ सकती है, कुछ स्वप्न पूरे हो सकते हैं,
अस्पष्टता के बादल छंटने पर स्पष्टता का सूरज उग सकता है
आज अपने दिल से कोई बोझ उतारा जा सकता है
आज किसी से अपने मन की बात कही जा सकती है
आज किसी से माफी मांगी जा सकती है किसी को माफ किया जा सकता है
आज किसी का कर्ज उतारा जा सकता है
आज कोई बेहतरीन काम शुरू हो सकता है
आज के दिन को यादगार बनाया जा सकता है
किसी के साथ बेहतरीन लम्हे बिताए जा सकते हैं
आज कुछ देर अपने लिए जिया जा सकता है
मनचाहा स्वाद लिया जा सकता है, मनपसंद सुगंध की महक ली जा सकती है,
पसंदीदा कपड़े पहने जा सकते हैं,
आज कुछ ऐसा सीखा जा सकता है जो अच्छा हो
आज कुछ ऐसा रचा जा सकता है बनाया जा सकता है
जो एक रचनात्मक तृप्ति दे सके
आज पर भरोसा कीजिये ये अनंत संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है
आज वही होगा जो आप चाहेंगे, जो आप करेंगे,
जिसके लिए आप अस्तित्व से तैयार होंगे
@मन्यु आत्रेय
Absolutely beautiful n positive 👍👍👍💐💐💐💐
ReplyDeleteBestest thought sir to create a hope n 2 energized for the day... superb
ReplyDeleteGreat thought Manish ji 👍👍
ReplyDeleteSuperb sir👌
ReplyDeleteReally a wonderful thinking
ReplyDelete👌👌👍👍💐💐🙏
ReplyDeleteसारगर्भित बातें भैया
ReplyDelete