हम सब कभी न कभी किसी न किसी से
ताना सुनते हैं, सुनना ही पड़ता है
आज मुझे कोई भी कैसा भी ताना मारे
मुझे ओवर रियेक्ट नहीं करना है
ताना कभी मज़ाक़ होता है
कभी कभी चुनौती या ललकार होता है
कोई हमें नीचा दिखाने या दबाने के लिए ताना मारता है
कभी किसी की ईर्ष्या को कभी किसी की नफरत को उजागर कर देता है ताना
जब हमारा मन किसी कारण से खट्टा हो
तो हम सामान्य बात को भी ताना समझते हैं
किसी के जले कटे तानों से डरने की ज़रूरत नहीं
तानों से बचने के लिए खुद को बदलने की ज़रूरत नहीं है
ताना किसी भी बात के लिए मारा जा सकता है
इसलिए अपने आप को दिमागी तौर पर तैयार और मन का मज़बूत करना चाहिए
जब कोई ताना मारे तो कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले
यह विचार ज़रूर करो कि इसने जो ताना मारा है
उसका असली मकसद और अर्थ क्या होगा
क्या उसके कहने का अर्थ और आशय उससे अलग नहीं हो सकता जो मुझे समझ रहा है
क्या इसे जस को तस प्रतिक्रिया देना ज़रूरी है?
इस ताने का जवाब देना एक नई लड़ाई तो नही छेड़ेगा
और क्या मैं उस लड़ाई में पड़ना चाहूंगा?
कहीं ये ताना किसी और बात की ओर से मेरा ध्यान बंटाने की कोशिश तो नहीं?
इसे शब्दों की बजाए अपने काम से जवाब देना क्या बेहतर नहीं रहेगा?
जलन ईर्ष्या और द्वेष से जो ताना मार रहा है, उसे कोई जवाब नहीं देना अच्छा है
जो नफरत और दुश्मनी रखके ताना मारता है,उसको मजाकिया या व्यंग्यात्मक जवाब देना अच्छा है
इससे वो अंदर से जल भुन कर रह जाएगा
जो दोस्त मज़ाक़ करने ताना मारता है
उसके साथ दोस्ताना हंसी मजाक कर लो
जो चुनौती या ललकार के लिए ताना मारता है,
आप उसकी अक्षमता पर प्रहार करेंगे तो उसका असली रंग सामने आ जायेगा।
कभी कभी ताना ज़िन्दगी को दिशा दे देता है जब वह आत्म सम्मान को जागृत करता है
वैसे ताने मानसिक उत्पीड़न भी करते हैं
किसी के तानों से प्रभावित होकर ऐसा कोई कदम कभी मत उठाना कि ज़िन्दगी भर पछताना पड़े,
जो आदमी जितना छोटा होता है वो उतने ज़्यादा ताने मारता है
इसलिए लोगों को उनके छोटेपन के साथ रहने दो अपने आप को ऊपर उठाओ,
हाथी गुजर जाता है कुत्ते भौंकते रह जाते हैं
आपको ओवर रियेक्ट करने की ज़रूरत नहीं है, शांति से जवाब दीजिए हर ताने का।
@मन्यु आत्रेय
Such a great thought💐💐
ReplyDeleteSuperb sir💐💐💐💐
ReplyDeleteजी बिलकुल ।
ReplyDelete🙏🌹🌺🌷🌺🌹🙏, श्री मान जी शुभ प्रभात, निंदक नियरे राखिए आगन कुटी छबाये । बिन पानी बिन साबुना निर्मल करे सुहाये ।।
ReplyDelete👍🏻
ReplyDeleteबिल्कुल सही सर👌🙏💐
Delete