body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Tuesday, 2 February 2021

कोई नीचा दिखाए तो क्या करें?

नव कल्प
मुझे दो बातें खास तौर पर ध्यान रखनी हैं
अव्वल, अपने व्यवहार और अपने व्यक्तित्व को 
इतना हल्का नहीं रखना है 
ऐसी परिस्थिति में फंसने से बचना है 
कि कोई भी हल्के में ले और नीचा दिखाने की कोशिश करे, 
और दूसरी, किसी ने नीचा दिखाने की
कोशिश की तो उसे माकूल जवाब ज़रूर देना है
जहाँ मुमकिन हो तुरंत जवाब देना है, 
और जब मुमकिन नहीं हो तो बाद में ज़्यादा अच्छा जवाब देना है
मगर जवाब देना ही है, छोड़ना नही है
क्योंकि अगर जवाब नहीं दिया तो सामने वाले की हिम्मत बढ़ती जाएगी, 
पहले छोटा अपमान करने वाला बाद में बड़ा अपमान करने लगेगा
मुझे अपमान सहता देख कर दूसरों की हिम्मत भी बढ़ जाएगी
कि वे भी मेरे साथ अपमानजनक बर्ताव करें
इससे मेरे व्यक्तित्व का दमन होगा जो मुझे तोड़ देगा, 
अपनी गलतियों के लिए, चूको के लिए, दूसरों को पहुंची हानि के लिए 
बेशक़ मुझे चार बातें सुननी पड़ेंगी, सहनी पड़ेंगी
और कभी कभी रिश्तों को संभालने के लिए
या अपने आप को किसी बड़ी हानि से बचाने के लिए 
मुझे चार बातें सुननी पड़ सकती हैं
लेकिन अगर कोई बिना वजह मुझ पर हावी हो,
मेरी गलती के बिना मुझे अपमानित करे, 
मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करे 
तो उसका प्रतिकार हर हालत में करना है, 
गलत आदमी, गलत आरोप को सहन करना 
दुनिया मे गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा देगा 
जिसका दोष मुझे अपने सर नहीं लेना
मुझे जवाब देना ही होगा लेकिन कामचलाऊ नहीं, 
मुझे ऐसा जवाब देना है ताकि सामने वाले को 
यह स्पष्ट हो जाये कि मेरे साथ ऐसा बर्ताव नही चलेगा
उसे पता चल जाये कि मेरा सम्मान इतना सस्ता नहीं, 
जहाँ शब्दों से जवाब देना हो वहां शब्दों से 
और जहाँ अपने काम से जवाब देना है 
वहां अपने काम से जवाब ज़रूर देना है,
जो जिस भाषा को समझता है उसे उस भाषा मे जवाब देना ज़रूरी है, 
किसी की कोई बात कोई काम दिल को चुभ रहा हो 
तो उस वेदना से खुद को निकालना मेरे लिए ज़रूरी होगा 
इसलिए जवाब सोच विचार कर देना है
ये सच है कि इससे एक संघर्ष छिड़ सकता है
संघर्ष में मैं जीतूँ या हारूँ उससे उतना फर्क नहीं पड़ता 
परंतु मुझे आत्म दमन मंजूर नहीं, मुझे दबना मंजूर नहीं 
बस यह सारी दुनिया को बताना है
यही आत्म सम्मान मेरी ज़िंदगी की निधि है। 
@मन्यु आत्रेय

10 comments:

  1. Absolutely right sir👍🏼👍🏼👍🏼👍🏼💐💐💐

    ReplyDelete
  2. एक दम सही है सर् जी,👌👌👌🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  3. मैंने apply किया है... सर जी 🙏

    ReplyDelete
  4. 🙏🌹🌺🌷🌺🌹🙏श्री मान जी शुभ प्रभात, शब्द समाहारे बोलए शब्द के साथ न पाँव। एक शब्द औषधि भयों एक शब्द भयो बान ।।

    ReplyDelete
  5. Bilkul sahi baat sir...👌👍💐💐🙏

    ReplyDelete
  6. बहुत ही बढ़िया सर।

    ReplyDelete
  7. Superb sir


    Picture editing is superb


    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...