body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Monday, 22 February 2021

सब सीखना ज़रूरी नहीं है !!

माँ के पेट से कोई भी कुछ सीख कर नहीं पैदा होता,
सब कुछ इसी दुनिया में अर्जित करना पड़ता है
यदि आप कुछ नहीं जानते तो इसमे शर्म की कोई बात नहीं
अगर आप ऐसा कुछ नहीं सीख पाए हैं 
जो आपके लिए बेहद ज़रूरी है 
तो आप उम्र के किसी भी मोड़ पर वो सीखने की कोशिश कर सकते हैं 
कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती, 
बेशक़ किसी के लिए ये सच होगा
पर सभी के लिए और हर एक बात सीखने के लिए 
ये नियम लागू नहीं होगा, इसे स्वीकार कर लें। 
वैसे हम सारी ज़िन्दगी सीखते ही तो रहते हैं
सीखना बेहद रोचक अनुभव हो जाता है जब मन से सीखा जाए
छोटी उम्र में ही बहुत सारी बातें सीख जानी चाहिए, कब क्या काम आ जाये,
लेकिन उम्र हो जाने पर हर चीज़ सीखने में 
समय और ऊर्जा खपाने में कोई फायदा नहीं
आदमी को अपनी उम्र, अपनी शारीरिक और मानसिक अवस्था के अनुसार ही 
कोई चीज़ सीखनी चाहिए। 
और कोई ज़रूरी नहीं कि आप हर चीज़ सीखे हुए हों, 
कभी कभी सीख लेना बचाता है कभी न सीख पाना बचा लेता है। 
दुनिया का कोई भी आदमी हर बात हर हुनर हर कला सीखा हुआ हो ऐसा नहीं होगा
सबकी सीखने की क्षमता और ललक अलग अलग होती है
हर बात को सीखने का एक व्यवस्थित तरीका होता है, उसे उसी क्रम से सीखने से आप 
सही और टिकाऊ तरीके से सीखते हैं
कामचलाऊ बहुत सारी बातें सीखने की बजाय
थोड़ी चीजों को सीखकर उनमें निपुण हो जाना
उनका विशेषज्ञ हो जाना अच्छा है
आप स्वयं जो नहीं जानते उसके लिए दूसरों से मदद लेते ही हैं 
जैसे किसान से अनाज, नाई से कटिंग, टैक्सी की सेवा वग़ैरह। 
इसी से तो समाज का निर्माण होता है
अपनी उम्र अपने समय की प्राथमिकताओं  को जान समझ कर कोई चीज़ सीखिए, 
जिस बात से आपको जीवन सार्थक लगे, रुचिकर लगे, मजेदार लगे
जो कुछ भी आपके लिए ज़रूरी हो वो सीखते संकोच न करें
वो ज़रूर सीखिए, क्योंकि सीखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
जिसका उद्देश्य जितना प्रभावशाली और अहम होगा वो उतनी जल्दी सीखेगा,
मजबूरियाँ और परिस्थितियां आदमी को सब कुछ सिखा ही देती हैं
आप कुछ और सीखें या न सीखें, सीखने की कला ज़रूर सीख जाएं 
खुद भी सीखिए और दूसरों को भी सिखाइये !!
यदि ज़िन्दगी मोहलत और सहूलियत दे तो नई नई बातें सीखिए 
अन्यथा कामचलाऊ नया सीखने की बजाए जो पूर्व से सीखा हुआ है
उसे और निखारिये, व्यावसायिक स्तर तक ले जाइए।

@मन्यु आत्रेय

7 comments:

  1. This is true..Bahut khoob sir 👍👌💐💐

    ReplyDelete
  2. 👌👌👌💐💐💐🙏🙏

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर और उपयोगी सलाह

    ReplyDelete
  4. ये सत्य है इंसान को जो पुराना सिखा है उस पर कुशलता हासिल करना चाहिए 👍

    ReplyDelete
  5. ये सत्य है इंसान को जो पुराना सिखा है उस पर कुशलता हासिल करना चाहिए 👍

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...