body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Tuesday, 23 February 2021

जब कोई आपकी उपेक्षा करे !!

उपेक्षा भला किसे पसंद होगी
जब कोई हम पर ध्यान नहीं देता, 
हमारी पूछ परख नहीं करता, परवाह नहीं करता 
तो हमें उपेक्षित महसूस होता है
हमें एक धक्का लगता है हमारा आत्म सम्मान कम होने लगता है, 
हमारा आत्म विश्वास कमज़ोर पड़ जाता है
हम खुद में खामियां निकालने लगते हैं
यदि हम सामने वाले से सवाल जवाब करने की स्थिति में होते हैं तो उससे झगड़ भी लेते हैं
उस पर ज़ोर देकर पूछते हैं कि वो आखिर क्यों हमारी उपेक्षा कर रहा है
हो सकता है इस समय उसका मन ठीक न हो,
उसकी प्राथमिकता कुछ और हो,
कोई ऐसी समस्या हो जो आपसे साझा नहीं करनी,
किसी बात के सामने आने से झिझक रहा हो,
आपसे उसका स्वार्थ पूरा हो गया हो, 
उसे अभी आपकी ज़रूरत नहीं हो,
या कोई भी कारण नहीं हो उपेक्षा का
या आपको वो उपेक्षित न कर रहा हो
आप ही ज़्यादा परवाह और ध्यान चाहते हों
सामने वाला वाक़ई आपकी उपेक्षा कर रहा है या नहीं
इसे सबसे पहले सुनिश्चित कीजिये
जो आपकी उपेक्षा कर रहा है वो आपका सामना नहीं करता, 
आपसे आंखें नहीं मिलाता, पहले जैसे बात नहीं करता,
आपकी बातों को समझना नहीं चाहता, रुचि नहीं दिखाता, परवाह नहीं दिखाता, 
उसके बर्ताव से आपको कुछ अजीब सा लगता है, 
उसकी देहभाषा, बोलने का लहजा और शब्द पुष्टि करते हैं कि वो उपेक्षा कर रहा है
जो आपकी उपेक्षा कर रहा है उसे थोड़ा समय दीजिए, 
कुछ समय शांति से बिना कोई प्रतिक्रिया दिये उस पर नज़र रखिये
उसकी उन बातों को याद रखिये जिनसे आपको उपेक्षा महसूस हुई, 
उपयुक्त मौका देख कर सीधे बात कीजिये 
स्वयं को बहुत बेचैन और परेशान मत दिखाइए
उसे लेकर ज़रूरत से ज़्यादा प्रतिक्रिया मत दीजिए
यदि आपकी कोई चूक आपको समझ आती है
तो उसे सुधारने का प्रयास कीजिये
या आपने कभी सामने वाले का दिल दुखाया हो 
तो माफी मांग लीजिये, 
बहुत करीबी रिश्तों को तोड़ना मुनासिब नहीं है
परंतु यदि कोई ऐसा है जिसके कई विकल्प आपके जीवन मे आ सकते हैं 
तो उसे बांध कर रखने की कोशिश व्यर्थ है
उपेक्षा करने वाले यदि आपकी तमाम कोशिश के बावजूद 
उपेक्षा दिखाते हैं तो आप भी उनकी उपेक्षा कीजिये
जो भाव खाते हुये उपेक्षा कर रहा है, उसे भाव देना बंद कर दीजिए
उसे महसूस कराइये कि यदि आप महत्व नहीं रखते
तो वो भी कोई महत्व नहीं रखता
कभी कभी उपेक्षा दिखाना, असल में करीब लाने का पैंतरा होता है
कभी कभी परवाह को उपेक्षा का नक़ाब पहनाया जाता है
जो आपसे प्रेम करता होगा सच्ची परवाह करता होगा 
वो कभी ज़्यादा दिन आपकी उपेक्षा नही करेगा
जो आपके साथ हैं उनको समय दीजिये
अपना समय अच्छे से व्यतीत कीजिये, ज़्यादा सोचिए मत। 
उपेक्षा को अपने दमन का कारण मत बनने दीजिए। 


@मन्यु आत्रेय

4 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...