body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Thursday, 25 February 2021

जब कोई आप पर संदेह करे!

कई बार लोग हम पर संदेह करने लगते हैं
हमारी बातें, हमारी भाव भंगिमा या क्रियाकलाप
लोगों के मन में संदेह पैदा करते हैं, 
कई बार हमारे बारे में किसी और द्वारा कही गयी बात 
हमारे लिए संदेह पैदा कर देती है
संदेह का कारण अधूरी जानकारी, अधूरी समझ और अधूरा विश्वास होता है
असल मे संदेह एक मानसिक झूला है जो विश्वास और अविश्वास,
निश्चय और अनिश्चय के बीच डोलता रहता है
संदेह सही और गलत के बीच निर्णय नहीं कर पाने की उहापोह है
जो आप पर संदेह करता है वह थोड़ा सतर्क हो जाता है 
आपके साथ अपनी सुरक्षा बाड़ को बड़ी कर लेता है
अपने पत्ते नहीं दिखाता और आपके सारे पत्ते देख लेना चाहता है 
कुछ तो ऐसा होता है जो सामने वाले को संतुष्ट न करके उसमें अविश्वास पैदा कर देता है
आप पर संदेह होने का मतलब है कि आपको कहीं न कहीं अस्वीकार किया जा रहा है 
आपसे असहमति रखी जा रही है 
आपसे किसी प्रकार की हानि या खतरे की आशंका समझी जा रही है, 
आपको नियंत्रित रखने के प्रयास भी पर्दे के पीछे से चालू होते हैं 
अगर आपको लगे कि आपकी किसी बात पर संदेह किया जा रहा है 
तो परेशान मत होइए, अपनी ईमानदारी से और 
अपनी नैसर्गिकता से चलते रहिए
अगर यह स्पष्ट हो जाये कि आपकी किस बात को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है 
तो सामने वाले के सामने अपना पक्ष खुल कर रख सकते हैं, 
लेकिन जो आप पर संदेह कर रहा हो उसे बार बार खुद पर भरोसा करने की गुहार न लगाएं
क्योंकि जितना आप भरोसा करने को कहेंगे, उतना उसका संदेह बढ़ेगा
अपने शब्दों, क्रियाकलाप को ईमानदार रखिये
अनभिज्ञता में हुई किसी गलती के कारण यदि आप शंका के दायरे में हैं तो यह भी स्पष्ट कर सकते हैं
जिन लोगों का आप पर भरोसा मज़बूत है, उनकी मदद से सामने वाले को समझा सकते हैं
संदेह करने वाला प्रमाण चाहता है ताकि स्थिति साफ हो पाए
परंतु कुछ लोग इतने आग्रही होते हैं कि संदेह को दूर करने नहीं उसे पुष्ट करने के सबूत खोजते हैं
संदेह संबंधों को खराब कर देता है, 
यह ऐसी घुन है जो संदेह करने वाले के मन की शांति को भी चाट जाती है 
जब आपके करीबी लोग आप पर संदेह करते हैं तो आपका मनोबल टूट सकता है, 
आप जब खुद पर संदेह करते हैं तो आप अपने लिए रास्ते बंद कर देते हैं 
कोई लाख आप पर सन्देह करे आप खुद पर कभी संदेह न करें 
और दुनिया को दिखा दें कि उनका संदेह गलत है। 

@मन्यु आत्रेय

4 comments:

  1. Very well explained sir...🙏🙏💐💐👌👌

    ReplyDelete
  2. वाहह सत्य से अवगत🙏🏻

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...