body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Wednesday, 3 February 2021

अपने मूड के गुलाम न बनो

नव कल्प
मूड खराब होने से बचना है 
जब मूड खराब होता है 
तो किसी काम मे मन नहीं लगता, 
इमोशनल बैलेंस बिगड़ जाता है
बुरा बुरा लगता है, खिन्नता सी आ जाती है
कोई अप्रिय बात बार बार दिमाग़ में घूमती रहती है
क्रोध आने लगता है, किसी से झगड़ लेने को मन करता है
अपनी क्रिया प्रतिक्रियाएं बिगड़ने लगती है
मूड का खराब होना स्वाभाविक है लेकिन
मूड खराब हो जाये तो पूरा दिन खराब हो जाता है 
यदि बहुत मूडी आदमी हुए तो कई दिनों तक 
भीतर खिन्नता भरी रहती है
हमेशा मूड का खराब होना अवसाद या डिप्रेशन का संकेत हो सकता है
कई बार हमारे शत्रु जान बूझ कर हमारा मूड खराब करके 
हमारा ध्यान भंग करवाना चाहते हैं 
हमारे प्रतिद्वंद्वी हमें रास्ते से हटाने के लिए हमारा दिमाग़ खराब करते हैं
रिश्तों में या काम काज में कुछ ऐसा घटित होता ही है 
कि हमारा मन खराब हो जाता है
इसे लंबा खींचने से बचना है मन को खुश रखना है
तो मूड खराब होते ही क्या करना चाहिए?
जिस व्यक्ति या काम के कारण मूड खराब हो
उससे तुरंत दूर हो जाएं, 
उस बारे में सोचना बंद कर दें
उस जगह से थोड़ा कहीं दूर चले जाएं
खुले वातावरण में आएं, लंबी गहरी सांस लें
हरे भरे पेड़ों को देखिए, आस पास खेल रहे बच्चों को देखिए, 
कोई खुशबू सूंघिये, जैसे कोई अगरबत्ती या इत्र
कुछ लज़ीज़ स्वादिष्ट मनपसंद चीज़ खा लीजिये
या एक कप बढ़िया कॉफ़ी या चाय या अन्य कोई मनपसंद पेय पीजिए
कोई प्रिय गाना सुन लीजिए या वीडियो देखिए
या कोई गाना गुनगुनाइए, कोई संगीत का वाद्य बजाइये, या कोई ड्राइंग बनाइये यूं ही
किसी बहुत पुराने दोस्त से बात कर लीजिए
किसी प्रिय व्यक्ति से हल्की फुल्की बात कर लीजिए
जब आपको बहुत खराब महसूस हो रहा हो 
तो अपने जीवन के उन दिनों की याद कीजिये
जब आप बहुत सकारात्मक और ऊर्जावान थे
और ध्यान रखिये आप वही हैं और वही रहेंगे
बस मन को शांत करने का प्रयास कीजिये
जब मन शांत हो जाये तो उस घटनाक्रम 
उस व्यक्ति, उस बात पर 
ठंडे दिमाग से विचार करें जिसके चलते मूड खराब हुआ
उन स्थितियों और अपनी भूमिका की समीक्षा कीजिये 
आपका मूड बिगड़ना कब कैसे और क्यों शुरू हुआ
इसे समझ कर रख लीजिए ताकि जब 
भविष्य में कभी वैसी ही परिस्थिति बने तो आप
विषय को दूसरी ओर मोड़ कर अपने मूड को अच्छा बनाये रख सकें। 

@मन्यु आत्रेय

6 comments:

  1. Super remedies sir...bahut khoob aur awashyak jaankari👌👌👌💐💐💐

    ReplyDelete
  2. Self healing, best technique 💐💐💐

    ReplyDelete
  3. Sahi bol rahe ho Mood kharab hota hai. Phir kuch acha nahi lagta hai

    ReplyDelete
  4. bahut badhiya sandesh sir ji...dhanyawad🙏👍👌💐

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...