नवकल्प
आपके संसाधन क्या क्या हैं
आपकी देह, आपकी प्रतिभा, आपकी स्थिति,आपकी पोजीशन या हैसियत और शक्ति, आपके पास का पैसा और संपत्ति,
आपके संपर्क और संबंध, आपके लोग, आपकी साख, आपके पास की सब छोटी बड़ी भौतिक सम्पदाएँ
जैसे ही आप इन्हें दूसरों को दिखाते है
लोग इनका दोहन करने में जुट जाते हैं
आप अपने पैसे दिखाइए और कोई न कोई
या तो उन्हें खर्च करने का रास्ता निकलवा देगा या आपसे उधार या इन्वेस्टमेंट के लिए मांग लेगा या कोई चोर चोरी करने को प्रेरित हो जाएगा
आप अपनी शक्ति प्रदर्शित कीजिये और लोग उसका फायदा उठाने का रास्ता निकाल लेंगे
आपको ऐसे लोग ज़रूर मिलेंगे जो आपके उच्चस्तरीय संपर्कों से काम निकलवाना चाहेंगे, भले ही आपने अपना कोई काम करवाया हो या न करवाया हो
जो दूसरों को दिखा कर लुगदी बनाता है उसकी लुगदी में अक्सर कोई और भी मांझा सोंट लेता है
शक्कर दिखाओगे तो चींटियां आ ही जाएंगी
आपके संसाधन बेशक़ किसी के काम आ जाएं जिससे आपका कुछ घटता नहीं हो, कोई नुकसान नहीं होता हो
चूंकि हम पहले ही अपने पैसे या संपर्कों का लाभ किसी दूसरे को दिलवा चुके थे
कभी कभी हम किसी ऐसे अपने की मदद नहीं कर पाते जो हमारे लिए ज़्यादा महत्वपूर्ण था, या जिसे हमारी सहायता की ज़्यादा ज़रूरत थी
उस समय बड़ा बुरा महसूस होता है और कई बार संबंध भी खराब हो जाते हैं
जब हम अपने संसाधनों का प्रदर्शन करते हैं तो हमें बेहद शक्तिशाली और सम्मानित लगता है, कहीं न कहीं हमारा अहम भी तृप्त होता है
लेकिन अभिनंदन की यह माला कब पैरों की जंजीर बन जाती है पता नहीं चलता
कई लोग आपसे जुड़ते ही इसलिए हैं ताकि
आपका फायदा उठाया जा सके
आपके संसाधन कम हों तो भी उनका प्रदर्शन मत कीजिये
क्योंकि इससे आपकी औक़ात लोगों को पता चल जाती है और आपके दुश्मन आपको कमज़ोर करने के लिए आपके संसाधनों पर हमला कर सकते हैं
आपकी स्वाभाविक जीवन शैली से , व्यवहार से
यदि कुछ प्रदर्शित होता है तो वह स्वाभाविक है परंतु खुद प्रदर्शन करना दिखावा होता है जो गहराई में नुक़सान देह होता है
इसलिए अपने संसाधनों का प्रदर्शन करने से बचो !
@मन्यु आत्रेय
You explained in a simple and great way👌👌💐
ReplyDeleteBehtareen sirji👌👌👌💐💐💐💐
ReplyDeleteBahut khoob 👍👍
ReplyDeletevery nice thoughts sir ji...🙏👍💐👌
ReplyDelete🙏🌹🌺🌹🙏 श्री मान जी शुभ प्रभात, आपका विचार बहुत ही अच्छा है।
ReplyDeletesuper thought...
ReplyDelete