body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Wednesday, 25 November 2020

मुझे स्पष्ट होना है

*नव कल्प*

आज के दिन 
मुझे अपने आप मे स्पष्ट होना है, 
अपनी आज की प्राथमिकता को 
ठीक से समझना है 
आज अपने विचारों में 
और स्पष्टता लानी है। 
स्पष्टता के बिना जीवन पथ पर चलना 
वैसा ही है जैसे 
धुंध भरी सड़क पर गाड़ी चलाना। 
मुझे अपनी मंज़िल और अपने रास्ते 
दोनो को साफ साफ देखना है। 
मन की आंखों से, आत्मा की आंखों से, 
विवेक की आंखों से। 
मुझमें स्पष्टता तब ही आएगी
जब भीतर द्वंद्व नहीं होगा
मुझे आज अपने भीतर के द्वंद्व को 
शांत करना है 
मुझे निर्द्वन्द्व और स्पष्ट होना है। 

@मन्यु आत्रेय

6 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...