body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Friday, 27 November 2020

हृदय से कृतज्ञ हूँ


*नव कल्प*

आज के दिन 
जो कुछ भी मेरे जीवन में अच्छा है 
उसके लिये हृदय से आभार है
वो और बेहतर और अच्छा हो जाये,
कृतज्ञ हूँ उन नेमतों के लिए 
जो मुझे मिली हैं, निरंतर बढ़ती जाए,
उन लोगों के प्रति कृतज्ञ हूँ 
जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं
मैं खुद उनका साथ कभी न छोड़ूँ
उन घटनाओं का धन्यवाद, 
जिन्होंने मुझे मज़बूत बनने दिया,
हर अप्रिय बात से ऊपर उठने की कला सिखाई,
उन चीजों और उन जगहों का धन्यवाद, 
जिन्होंने मेरे जीवन मे सुविधा, सम्मान
और सुरक्षा का अहसास भरा,
मेरे अस्तित्व के सभी आयामों 
देह, बुद्धि, मन और आत्मा  
सभी को निर्मल करने वाले इष्ट के लिए
मेरी गहरी कृतज्ञता !

@मन्यु आत्रेय

4 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...