आज के दिन
मुझे खुश होना है,
उदास होने परेशान होने के
तमाम कारणों को दरकिनार करके
मुझे खुश होना है
आज की सुबह को महसूस करके
मुझे खुश होना है
अपने प्रिय लोगों को देख कर
दिल से खुश होना है
जिनसे मिल कर मुझे अच्छा लगता है
आज उनसे मिलना है
जिनसे मिल न पाऊँ उन्हें कॉल करना है
आज अपनी पसंद का गीत सुनना है,
अपने सबसे आरामदेह कपड़े पहनना है
जीवन की खुशनुमा बातों को याद करना है
और मुस्कुराना है
आज के एक एक लम्हे में छुपे
खुशी के अनंत मौकों को खोजना है
मुझे खुशी बांटना है,
मन को खिन्न करने वाली हर बात को
मुझे आज खुद से दूर रखना है
आज के दिन मुझे खुशी बन जाना है
@मन्यु आत्रेय
So beautiful 👌👌👌🌸🌸🌸
ReplyDeleteInshallah Amin🤲😊👍
ReplyDeleteNice
ReplyDelete