*नव कल्प*
आज के दिन
मुझे प्रयास करना है और अपने जीवन में
व्यवस्था लानी है,
व्यवस्था का मतलब है
ज़िन्दगी की हर चीज़ अपनी जगह स्थित हो
काम अपनी जगह,
रिश्तों का निबाह अपनी जगह
अपने शरीर की देखभाल अपनी जगह
व्यवस्था का मतलब है जीवन के हर आयाम को
पर्याप्त महत्व देना और उसे पोषण देना
ताकि ज़िन्दगी अपने मायने पूरे कर सके,
व्यवस्था का अभाव बिखराव लाता है,
बिखराव में भटकाव छुपा होता है
भटकने से समय, संसाधन और ख़ुद की
हानि होती है
इसलिए व्यवस्था में जीना बेहतर है
अपने शरीर की व्यवस्था मेरी सेहत सुधारेगी,
मेरी शक्ति बढ़ाएगी, जीवन के आनंद देगी
मेरे मन की व्यवस्था मुझे भावनात्मक स्थिरता,
परिपक्वता और जीवन को देखने का
सही नज़रिया देगी
अपने रोजमर्रा के और काम के जीवन में
व्यवस्था मेरा समय बचाएगी,
समय ही जीवन है
व्यवस्थित होने का मतलब है
अपनी उम्र बढ़ाना
आज से मेरे जीवन की सारी अव्यवस्था को
मुझे सुव्यवस्था में रूपांतरित करना है
@मन्यु आत्रेय
ऐसा ही हो..बहुत सही लिखा है सर 👍👍👌👌💐💐 to the point 👍 अत्यंत गरजेचे आहे हे.
ReplyDelete🙏👍
ReplyDeleteAll the best😊💐💐💐💐💐💐💐
ReplyDeleteGreat thought 👌👌💐💐
ReplyDeleteश्री मान जी बिलकुल सही
ReplyDelete👌👌👌🙏🙏💐💐
ReplyDelete