body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Monday, 14 December 2020

विवाद से फायदा उठाने का तरीका

नव कल्प

आज के दिन 
मुझे विवादों को देखने का 
अपना दृष्टिकोण बदलना है 
विवाद में वाद प्रतिवाद की बजाय 
संवाद करना है
मैं जानता हूँ यह करना मेरे लिए कठिन है 
और सामने वाले के लिए भी,
मैं सामने वाले को अपनी बात मानने 
बाध्य नहीं कर सकता, 
मुझे अपनी बात स्पष्ट रखनी होगी 
ताकि वो उन्हें समझने और 
स्वीकार करने के लिए प्रेरित हो सके, 
विवाद एक बीज है जिससे संघर्ष की जड़ फूटती है संघर्ष की जड़ से शत्रुता का वटवृक्ष पैदा होता है,
मैं सिर्फ स्वयं को सही साबित करने 
या सामने वाले को गलत साबित करने 
विवाद नहीं करूँ 
मुझे अपनी बात रखने से पहले सामने वाले को, उसकी बात को,उसके नज़रिए को, 
उसकी पृष्ठभूमि को समझने की कोशिश करनी है
विवाद एक दलदल है जिसमे न फंसना ही बेहतर है 
मुझे विवाद करने या न करने की
जो कीमत चुकानी पड़ेगी
उसके अनुसार तय होगा कि 
मुझे विवाद करना है या नहीं
विवाद करते समय 
मुझे अपनी आवाज़ अपने लहजे में नहीं 
बल्कि अपने तर्क और अपनी बात में 
दम पैदा करना है,
किसी के उकसावे में आकर या
अपने अहम के लिए विवाद नहीं करना है
मुझे रास्ते तलाशने के लिए संवाद करना है
विवाद से फायदा उठाने का 
सिर्फ यही मार्ग है

@मन्यु आत्रेय

4 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...