नव कल्प
आज के दिन
मुझे यह समझ लेना है
कि समय ही ज़िन्दगी है
समय बर्बाद करने का मतलब है
ज़िन्दगी बर्बाद करना।
अगर अपने जीवन के महत्व को समझना है
तो मुझे समय के महत्व को समझना होगा
समय हो तो असंभव भी संभव हो जाये
समय न हो तो संभव भी असंभव हो जाये
मैं अपने समय का सबसे अच्छा उपयोग करूँ, अपनी दिनचर्या में वो छेद खोजूं
जिनसे होकर समय बह जाता है
उन कामों को पहचानूँ जिनमे समय बर्बाद होता है
उन लोगों को जान लूं जो मेरा समय खा जाते हैं
ज़रूरी और गैर जरूरी का भेद समझना होगा मुझे
प्राथमिकताओं को ठीक से तय करना होगा
जीवन के सभी आयामों को वक़्त देना है
परिवार, समाज, दोस्तों,काम काज और
अपने आप को भी समय देना ज़रूरी है
ये तब होगा जब
समय का प्रबंधन किया जाए
जिसने भी समय को बर्बाद किया
समय ने उसे बर्बाद किया है
मुझे एक सार्थक जीवन जीना है
मुझे ज़्यादा सफल और आनंदपूर्ण होना है
मुझे समय की कद्र करनी है
समय को अपनी कमी नहीं ताकत बनाना है
समय के एक एक मिनट को भरपूर जीना है
@मन्यु आत्रेय
Tathastu💐💐 bahut khoob sir👌
ReplyDeleteVery meaningful👍
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete👌👌💐💐
ReplyDeleteBehatarin
ReplyDeleteVery nice
ReplyDelete