नव कल्प
आज के दिन
मुझे खुद को धोखा देने से बचना है
दूसरे को धोखा देने से ज़्यादा घातक है
खुद को धोखा देना
खुद को धोखा देना बहुत आसान है
जो सच है उसकी ओर से आंख बंद किये रहना
जो सच जानना चाहिए
उसे जानने की कोशिश न करना,
किसी झूठ को सच मान लेना
झूठे आधार पर भरोसा कर लेना
खुद को धोखा देना सरल है
लेकिन इसके परिणाम का सामना कर पाना
बहुत मुश्किल है
कोई आदमी जो अपने आप को
धोखे में रखे हुए हो, उस पर निर्भर नहीं होना है
धोखा एक चेन रिएक्शन रखता है
सिर्फ एक नहीं कई परिणाम होते हैं इसके
ज़िन्दगी खुद को धोखा देने के लिए नहीं है
सत्य से जितनी जल्दी सामना हो जाये
उतना अच्छा !!
अप्रिय सत्य को स्वीकार नहीं कर पाना
स्वाभाविक है,
लेकिन अपने आप को धोखे में रखना
आत्मघाती है
जो खुद को धोखे में रखता है
वो दूसरों को धोखा देने का मौका देता है
ज़िन्दगी खराब करने के लिए नहीं है
इसलिए न तो किसी और को धोखा दो
न कभी अपने आप को धोखा दो।
@ मन्यु आत्रेय
Super Sir👍💐💯
ReplyDeleteBahut sahi
ReplyDeleteथैंक यू विद्या
Deleteवाह सर आप इतने उत्तम ढंग से विचार प्रस्तुत करते है प्रशंसा के लिए शब्द नहीं हैं
ReplyDeleteधन्यवाद अनु जी
Delete