body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Saturday, 19 December 2020

सबकी सीमाओं को समझना

नव कल्प
आज के दिन 
मुझे यह स्वीकार करना है कि 
सब कि अपनी अपनी सीमा होती है 
दूसरों के जीवन मे मेरा दखल 
और मेरे जीवन मे दूसरों का दखल 
जितना बर्दाश्त किया जाएगा
 वही हमारी एक दूसरे के लिए सीमा होगी
जो मुझे जितना ज्यादा स्वीकार करेगा
वो मेरे लिए अपनी सीमाएं तंग नही रखेगा
वो मुझे अपने करीब आने देगा 
मुझे भी तो हर किसी को अलग तरह से
स्वीकार या अस्वीकार करना पड़ता है
दो लोगों के आपसी संबंध तय करते हैं 
कि दोनों की सीमाएं क्या होंगी
कुछ लोग सीमाएं तो नहीं रखते लेकिन 
उनकी मजबूरियां ऐसी हो जाती हैं 
मुझे लोगों की सीमाओं, मजबूरियों,
प्राथमिकता और निजी दायरे के साथ 
उन्हें स्वीकार करना है
मेरा ध्यान सीमाएं बढ़ाने पर नहीं 
संबंध बढ़ाने पर होना चाहिए
सीमा वो बाहरी और भीतरी हद होती है 
जिस दायरे में दो लोगों का 
आपसी रिश्ता होता है 
इसका सम्मान करना होगा 
दो लोगों की आपसी सीमाओं का संतुलन 
हमेशा एक समान नहीं होता 
दो लोग हमेशा एक दूसरे को एक बराबर 
स्वीकार नहीं करते, कुछ फर्क रहता ही है 
मुझे उस फर्क का सम्मान करना है 
मुझे लोगों की सीमाओं की कद्र करनी है
और खुद को इस योग्य रखना है कि 
हमारा रिश्ता सीमाओं से पार जा सके। 

@मन्यु आत्रेय

3 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...