आज के दिन
मुझे लोगों के दिखावे को लेकर
अपनी समझ बढ़ानी है
दिखावा सभी करते हैं
कोई मुझे उतना पसंद नहीं करता होगा
कोई मेरा उतना प्रशंसक या आत्मीय
या हितैषी नहीं होगा
कोई मेरी उतनी परवाह नहीं करता होगा
जितना वो दिखावा करता है
इसका कारण यह है कि
मेरी स्थिति, मेरी क्षमता, मेरे व्यक्तित्व
और मेरे व्यवहार के कारण वह
अपना असली चेहरा प्रकट नहीं कर पाता होगा,
कुछ लोग इसलिए दिखावा करते हैं
ताकि मेरे दिल को ठेस न पहुँच जाए
कुछ लोग इसलिए दिखावा करते हैं
कि कहीं उनकी असलियत खुल न जाये
ताकि उनके द्वारा जताए जा रहे प्रेम, परवाह,
निकटता, खुशी आदि की कलई न खुल जाए
उनके मंसूबे पता न चल जाएं
वो अपनी साख और भरोसा न खो बैठें
कुछ लोग सिर्फ बाहरी परिस्थितियों
और अपनी मनोदशा का द्वंद्व
दुनिया को नहीं दिखाना चाहते
इसलिए दिखावा करते हैं
मुझे दिखावा करने वाले लोगों के लिए
सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखना है
क्योंकि वो एक गहरे द्वंद्व से गुज़र रहे हैं
मुझे लोगों के दिखावे में नहीं आना है
उनके प्रति जागरूक रहना है
क्योंकि मेरी कई बातें भी
दूसरों को दिखावा लगती होंगी !!
@मन्यु आत्रेय
💐💐💐💐
ReplyDeleteएकदम तठस्थपणे विचार करून लिहिलंय सर...फार सुंदर . अशीच माणसं अधिक आहेत सध्या...👌👌💐💐
ReplyDelete