body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Wednesday, 23 December 2020

सवाल पूछने का सलीक़ा जानें

नव कल्प

आज के दिन 
मुझे ये समझना है 
कि सवाल पूछने का सलीक़ा
और तरीका क्या होना चाहिए
मुझे सिर्फ पूछने के लिए सवाल नहीं पूछना
बल्कि मुझे सच्चाई और उसकी वजह जाननी है
सामने वाले की नीयत को समझना है
मुझे यह भी ध्यान रखना होगा कि
मुझे किससे कब क्या सवाल पूछना चाहिए 
और क्या नहीं पूछना चाहिए
हर सवाल हर किसी से हर समय नहीं पूछा जा सकता है 
मेरे सवाल आरोप लगाने वाले नहीं बल्कि 
समाधान की तलाश में उठाये गए हों, 
मेरे सवालों से मेरी अस्थिरता और कमजोरी उजागर नहीं होनी चाहिए, 
मुझे अपना ज्ञान, अपने अहम प्रदर्शित करने वाले सवाल नहीं पूछने चाहिए,
जिनसे किसी को छोटा महसूस हो
मेरे सवाल बेवजह घुसपैठ करने वाले न लगें
मेरे सवालों से जानने की इच्छा प्रकट हो
सवाल बीज की तरह होते हैं लेकिन उनसे 
और सवालों के पौधे नहीं निकलने चाहिए
बल्कि समाधान के अंकुर फूटने चाहिए
जीवन की शांति भंग करने वाले सवाल 
बहुत सोच समझ कर पूछने हैं 
प्रामाणिक जवाबों के लिए प्रामाणिक सवाल पूछने होंगे मुझे
सवाल पूछने के साथ साथ जवाब देना भी 
मुझे सीखना है और याद रखना है कि
सवालों के जवाब हमेशा के लिए नहीं होते
सवाल भी अपने माने बदल देते हैं और जवाब भी
सिर्फ सवाल पूछना काफी नहीं होता, 
बल्कि जवाबों को सुनना समझना
और स्वीकार कर पाना भी सीखना है मुझे

@मन्यु आत्रेय

8 comments:

  1. Sawalonke jawab hamesha ke liye nahi hote 👍🏼👍🏼👍🏼👍🏼👍🏼👌👌👌💐💐💐bahut hi khoob sir.

    ReplyDelete
  2. श्री मान जी , व्यवहार, कर्तव्य और अधिकार के अनुसार किये गये कर्म आपके सभी सवालों का समाधान करने के लिए सार्थक सहयोग करेगा
    जिस पर हमारा विचार पवित्र रूप से कार्य संपन्न किया हो।

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...