body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Thursday, 24 December 2020

टालने की प्रवृत्ति से बचो

नव कल्प

आज के दिन 
मुझे ये समझना है 
कि टालना हमेशा अच्छा विकल्प नहीं होता
टालने का मतलब है 
बचने की कोशिश करना
जो हम नहीं करना चाहते,
और जिसे इनकार भी नहीं कर सकते 
उसे टालने की कोशिश करते हैं 
हम जिसका सामना नहीं करना चाहते 
जिसे स्वयं के लिए कठिन समझते हैं 
उसे टालने की कोशिश करते हैं 
मुझे अपनी टालने की प्रवृत्ति छोड़नी है
टालने के अर्थ है मुझमें अंतर्द्वंद्व है 
करने न करने, होने न होने का। 
हो सकता है जिसे टाला जा रहा है 
वो मेरे हित में ही हो और ज़रूरी हो 
ऐसी बातों को टालने के अपने दुष्परिणाम होते हैं
किसी भी बात को टालने से पहले एक बार 
मुझे उसके बारे में गंभीरता से सोच लेना है 
टालना कोई समाधान नहीं 
बल्कि कई बार, टालते रहने से परिस्थितयां 
और भी गंभीर होती चली जाती हैं 
लोगों से रिश्ते और खराब हो जाते हैं 
खुद की सेहत खराब हो सकती है
सरल सा काम भी टालने पर कठिन हो जाता है
जो कुछ ज़रूरी है उसे टालना 
आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकता है 
कई बार टालने की प्रवृत्ति अपराध बोध देती है
कुछ बातें लाख टालो, आज नहीं तो कल करनी ही पड़ती हैं, 
तो उसमें विलंब क्यों करना,
इसलिए मुझे उन बातों को टालने से बचना है जो मेरे लिए महत्वपूर्ण, आवश्यक और 
मेरे हित के लिए हो।

@मन्यु आत्रेय

4 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...