मुझे यह ध्यान रखना है
कि बाधाएं सिर्फ रोकती हैं
उन बाधाओं को लेकर मेरा नज़रिया ही
ये तय करता है कि मेरा रास्ता साफ होगा या नहीं
बाधा मेरी क्षमता, मेरी योग्यता की परीक्षा लेती है
बाधा मेरे हौसलों को आज़माती है
बाधा मेरी लगन को धैर्य की कसौटी पर
कस कर ये जांचती है कि लगन कितनी खरी है
बाधा व्यवधान पैदा करती है,
क्रम भंग करती है,
नदी की राह में चट्टानें आ जाती हैं
पानी बह कर उससे आगे बढ़ जाता है
बाधा एक नई शुरुआत भी दे सकती है
क्रम भंग हो जाना खत्म हो जाना नहीं होता
एक कोशिश और हो सकती है
एक आज़माइश और हो सकती है
बाधा ईश्वर का वरदान बन सकती है
क्योंकि ये उन लोगों की पहचान कराती है
जो मुश्किलों में भी साथ नहीं छोड़ते
बाधाएं कहती हैं कि ज़िन्दगी में अभी जीतने को
कुछ तो बचा हुआ है,
बाधा हिम्मत तोलती है
बाधा को लेकर मेरा नज़रिया सबसे अहम है
बाधा सिर्फ एक चुनौती है
मुझे इसके पार जाना है
क्योंकि मेरा हौसला मेरे जीवन में आने वाली
किसी भी बाधा से बड़ा है
मेरा जीवन किसी भी बाधा
और उसके समाधान से कहीं बड़ा है
@मन्यु आत्रेय
सत्य....बहुत सुंदर लिखित सर 👌👌💐💐फोटो इज सुपर appropriate 👍
ReplyDeleteThank you Prachi
Delete👌👌💐💐💐💐
ReplyDeleteAwesome sir जी 🙏💐💐
ReplyDeleteVery nice 👍 sir
ReplyDelete