body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Tuesday, 12 January 2021

न जल्दबाज़ी करो न देरी करो!

नव कल्प
आज के दिन
मुझे यह बात अच्छे से समझ लेनी है 
कि कुछ मामलों में देर करना 
और कुछ मामलों में जल्दबाजी करना
बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा
देर करने का मतलब है किये जाने वाले 
ज़रूरी काम के महत्व को न समझना,
उसे न करने के संभावित परिणामों  के बारे में न सोचना, 
जल्दबाजी करने का मतलब है 
अधीरता से और स्थितियों पर ज़्यादा भरोसा न करते हुए
तत्काल वो काम या बात कर लेना, 
फिर उसका परिणाम चाहे जो हो
हर बात हर काम के लिए कुछ स्थितियां 
कुछ मौके आधारभूत होते हैं 
उसके बिना कोई काम कर डालने का अर्थ है 
अपनी असफलता पर मुहर लगाना !
किसी काम या बात को तब तक न टालो
जब तक डेड लाइन पास न आ जाये 
जहाँ से उसे करना ज़्यादा समय, उलझन, मेहनत और संसाधन मांगे
देर करने या जल्दबाजी करने का मतलब है
सरलता को जटिलता में बदलना
कम हानि को ज़्यादा हानि में बदलना
जिसे पाने की ओर बढ़ना था उसे खोने की ओर बढ़ना
हर काम हर बात का एक उपयुक्त समय होता है 
उससे पहले वो जल्दबाजी होती है 
उसके बाद वो देरी हो जाती है 
इसीलिए हर काम हर बात को 
ऐसे समय मे करना चाहिए 
ताकि न जल्दबाजी हो न देरी हो जाये
आसानी से सब मन के अनुसार हो सके। 
यह समय प्रबंधन की कला है !!

@ मन्यु आत्रेय

8 comments:

  1. Bahut sahi sir 👍👍💯💯💯👌👌💐💐💐 pictures 👌

    ReplyDelete
  2. समय प्रबंधन एक जटिल योग्यता है जो मनुष्य अपने सरल और मुश्किल परिस्थितियों में गुजरकर सीखता है 🙏💐💐

    ReplyDelete
  3. समय की उपयोगिता को समझना बहुत अनिवार्य होता हैं मानोव जीवन मे सर् जी,,,,,,

    ReplyDelete
  4. 🙏🌻🙏श्री मान जी शुभ प्रभात, जो मनुष्य समय रहते हुये कार्य में सफल प्रबंधन कर लेता है वह गुणवान कहलाता है और वह व्यक्ति चिरस्थाई सफलता प्राप्त करता है लेकिन आज की दुनिया में जो व्यक्ति स्वार्थ रहित चाटुकारिता करता है वह व्यक्ति अपने दैनिक जिवन में सफल होता है।

    ReplyDelete
  5. बहुत बढ़िया सर...💐💐😊

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...