body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Saturday, 16 January 2021

सवाल पूछने से मत चूकना।

नव कल्प
मुझे आज अपने सवालों को दबाना नहीं है
अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए
सवाल पूछना अनिवार्य है
ऐसी हज़ारों बातें हैं जिन्हें मुझे 
किसी न किसी से पूछना ही पड़ेगा
मुझे सवाल पूछने से नहीं कतराना है
खुद को छोटा नहीं महसूस करना है 
सवाल पूछना मेरे अज्ञान नहीं 
बल्कि जानने की इच्छा को दर्शाता है 
मुझे ये नहीं सोचना है कि सवाल का जवाब 
सामने वाला देगा या नहीं देगा
अपने सवालों को छोटा या महत्वहीन नहीं समझना
हो सकता है सवाल छोटा हो जवाब बड़ा हो 
सवाल पूछने से ही मुझे समझ आएगा कि 
कौनसा जवाब सही सही दिया गया है 
और कौनसा जवाब टाल दिया गया है
मेरे कुछ सवालों के जवाब तो दूसरे ही देंगे
बल्कि दूसरों को ही देना पड़ेगा
सवाल पूछना मेरा हक़ भी है और फ़र्ज़ भी
सवाल पूछकर ही मैं 
ग़लत करने वालों को रोक सकता हूँ 
झूठ की पोल खोल सकता हूँ
सामने वाले की नीयत और औक़ात को
परख सकता हूँ 
सही सवाल पूछना आत्म विश्वास को बढ़ाता है 
सही समय पर सही व्यक्ति से 
सही सवाल पूछना मज़बूत बनाता है 
सवाल पूछना आगे बढ़ाता है 
भ्रमों से उबारने और सत्य को जानने के लिए 
सवाल पूछना अनिवार्य है
सामने वाला अधिक से अधिक क्या करेगा?
जवाब नहीं देगा, झूठा जवाब देगा, टाल देगा, नाराज़ हो जाएगा 
पर इससे भी सत्य के एक आयाम का पता तो चल ही जायेगा
तो सवाल पूछिये घबराइए मत!!

@मन्यु आत्रेय

7 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...