body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Tuesday, 26 January 2021

आगे बढ़ना है तो काम बांटो !!

नव कल्प
मुझे यह ध्यान रखना है 
समय सीमित है काम असीमित हैं
मैं अकेले सारे काम नहीं कर सकता 
अगर करने लगूं तो ज़िन्दगी भर खटने के बावजूद काम खत्म नहीं होंगे 
इसलिए मुझे लोगों को काम बांटने 
और उनसे काम करवाने की कला सीखनी है 
कुछ काम ऐसे होंगे जिन्हें सिर्फ मुझे ही करना होगा 
कुछ काम ऐसे होंगे जिन्हें मेरी ओर से कोई और भी कर सकता है 
कुछ काम ऐसे हैं कि जिसमें मेरी भूमिका 
एकदम शुरू से ज़रूरी नहीं हो 
बल्कि फिनिशिंग टच के समय मेरी ज़रूरत होगी
इन कामों को अलग अलग पहचानना और उनकी प्राथमिकता तय करना सीखना है
जो काम तुरंत किये जाने हों और काफी महत्वपूर्ण हों उन्हें  मैं स्वयं करूँ
जो काम कुछ समय बाद किये जाने लायक हों,
उनकी तैयारी शुरू करके उस समय के लिए रख ली जाए
ऐसे काम मे किसी ऐसे भरोसेमंद की सहायता ली जाए जो काम को ठीक से कर पायेगा
जिस काम पर आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण बातें टिकी हुई हैं 
उन्हें आप खुद कीजिये
जिस काम मे ऊंच नीच हो जाने पर उस स्थिति का आप सामना कर पाएंगे
उस काम को दूसरे से करवाइए
दूसरे को वह काम सौंपा जा सकता है जिससे
आप की पकड़, प्रभाव, क्षमता कम न हो जाये 
काम किसी और को देकर भूलना नहीं है, 
बीच बीच में जांचते रहिए कि वो काम ठीक से कर रहा है या नहीं 
जो भी त्रुटि, कमी, गलती, खामी दिखे उसे सुधरवाईये
दूसरे के किये हुए काम को अंत मे एक बार चेक ज़रूर कीजिये
उन लोगों को पहचानिए जो आपकी टीम में 
आपके सहयोगी के रूप में काम करना पसंद करें। 
जो आपको बढ़िया सलाह, उत्कृष्ट मार्गदर्शन, सजग चेतावनी और अदम्य प्रेरणा दे सकें
ये ज़िन्दगी सिर्फ काम मे खत्म करने की नहीं है 
बल्कि अपने बड़े लक्ष्य को पूरा करने पर 
अपनी क्षमताओं और ध्यान को केंद्रित करना है 
ताकि असली उपलब्धियाँ हासिल की जाएं।

@ मन्यु आत्रेय

3 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...