body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Sunday, 14 February 2021

लोगों को झूठ बोलने दीजिए !!

लोग कई बार झूठ बोलते हैं 
कई लोग अक्सर झूठ बोलते हैं 
कुछ लोग हमेशा झूठ बोलते हैं
कुछ लोग अपने फायदे के लिए या 
अपने नुक़सान को रोकने के लिए झूठ बोलते हैं 
कुछ दूसरों के नुकसान के लिए या 
उसके रास्ते मे बाधा खड़ी करने झूठ बोलते हैं
कुछ आदत से मजबूर होकर झूठ बोलते हैं 
कुछ लोग डर कर झूठ बोलते हैं 
कुछ लोग शरारत में झूठ बोलते हैं
कुछ लोग इसलिए झूठ बोलते हैं क्योंकि 
वो आपको सच नहीं बताना चाहते। 
कौन कब क्या,किस लिए, किस तरह, किससे क्या झूठ बोलेगा 
कुछ कहा नहीं जा सकता 
आज झूठ बोलना पाप नहीं रहा बल्कि लोक व्यवहार हो गया है 
जिसकी ज़िन्दगी जितनी ज्यादा जटिल होगी 
उसे उतना झूठ बोलना पड़ेगा 
जो जितना झूठ बोलता जाएगा उसकी ज़िन्दगी
इतनी जटिल होती जाएगी क्योंकि
झूठ सुलझाता दिखता है लेकिन उलझाता है 
सच उलझाता दिखता है पर सुलझाता है 
दूसरे आपसे झूठ नहीं बोलें इस पर 
आपका बहुत ज़्यादा नियंत्रण नहीं होगा
आप सिर्फ इतना कर सकते हैं कि 
आप उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि 
सच बोलने पर उनको समझा जाएगा, 
उनके साथ बुरा व्यवहार नहीं किया जाएगा,
उन्हें कोई सज़ा नहीं दी जाएगी 
बल्कि अगर ज़रूरी हुआ तो मदद की जाएगी 
तो संभव है बहुत से लोग आपसे सच बोलने लगें
झूठे आदमी को ज्ञान बांटना व्यर्थ है 
कौन कब कितना बड़ा झूठ बोलता है या 
बोल सकता है, इसका अनुमान लगा के रखिये
वरना उसके झूठ के आधार पर बड़े निर्णय ले लेंगे तो बाद में बहुत पछताना पड़ेगा
झूठ छल और धोखे का बीज होता है
झूठे आदमी पर विश्वास करने की 
अपनी सीमा तय कर लीजिए
भरोसा तो किसी पर भी सिर्फ उतना करो 
जितनी हानि सहन कर सको
लोग झूठ बोलेंगे ही, उन्हें बोलने दीजिए
लोगों की बातों वादों और दावों की प्रामाणिकता की जांच करने की आदत डाल लीजिये
किसी की भी बात पर तुरंत फैसला मत कीजिये
झूठों की पहचान कर लीजिए, 
ऐसी परिस्थितियां बनाइये कि धूर्त झूठे का पर्दाफाश हो जाये
और आपका हाथ भी खराब न हो क्योंकि 
झूठ का पकड़ा जाना बेहद अपमानजनक होता है 
धूर्त झूठा आपसे बैर पाल सकता है 
कभी कभार वाले झूठे को चेतावनी देकर छोड़ दें
अकस्मात वाले झूठे को प्यार से झिड़की दे कर 
और आपके भले के लिये झूठ बोलने वाले को 
समझा कर छोड़ दीजिए कि आप सच स्वीकार करने लायक मज़बूत हैं 
ऊपर उठिए हर झूठ से !!
अर्र्ररर पहले ये तो देखिए कि आप खुद कितना झूठ बोलते हैं?😊

@मन्यु आत्रेय

6 comments:

  1. Sahi baat sir 👍👍👍👍👌👌👌💐💐💐bahut sundar likha hai aapne ekdam point to point👍👌

    ReplyDelete
  2. झूठे का सबसे बड़ा शत्रु, एक अच्छी याददाश्त वाला व्यक्ति होता है।😊

    ReplyDelete
  3. मनीष भाई, कई बार हमें मालूम होता है कि सामने वाला झूठ बोल रहा है, पर उसे दुख न हो इसीलिए उसके झूठ को नजरअंदाज कर देते हैं ।
    पर आपने सही कहा , पर्दाफाश जरूरी है ।।

    ReplyDelete

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...