इंसान को अपने जीवन में जिस चीज़ की ज़रूरत उम्र भर पड़ती है वो है प्रेम।
सबकी अपनी अलग अलग परिभाषा, सबके अपने अलग अलग मापदंड।
चाहे जो हो, अपने प्रेम को पहचान लिया तो फिर उसे कभी खोना नहीं
प्रेम में आप कितने वर्षों से हैं ये मायने नहीं रखता
मायने ये रखता है कि प्रेम कितना गहरा हुआ है
कोई भी इंसान एकदम पूर्ण नहीं होता उसकी अपनी गलतियाँ होंगी, कमियाँ होंगी, चूक होगी
उसके अधूरेपन को भी पूरेपन से प्यार करना।
जिससे आपका प्रेम है उससे संवाद कभी खत्म नहीं करना।
अच्छे बुरे समय मे, हानि-लाभ, मान-अपमान, जीत-हार में कभी एक दूसरे का साथ मत छोड़ना।
साथ खड़े रहना हरदम, चाहे एक दूसरे से मीलों दूर हो।
आप जिससे प्रेम में हों, उसकी कदर करना
उसके लिए हमेशा वक़्त निकालना,
जो वो है जहां है, जैसे है आगे जो भी हो उसे स्वीकार करना
उसे समझने की कोशिश करना,
उसे अपना स्निग्ध स्पर्श देना, उसके साथ रहना।
जब कभी आपसी रिश्ते में खटास आने लगे
तो यह हमेशा याद करना कि इसकी शुरुआत कितनी मोहक थी
प्रेम में हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहना, नई जगहों को जाना, नई चीजें करना
अपने उस वास्ते की गोंद को मजबूत करना जो रिश्ते को जोड़े रखती है
प्रेम आसान नहीं है सस्ता नहीं है बेशकीमती है, टिकाऊ है
कुछ समय सिर्फ और सिर्फ उसके लिए निकालना, और दुनिया की किसी भी ताक़त को दोनों के बीच आने की जगह मत देना।
सामने वाले को दबाने की इस्तेमाल करने की शोषण करने की सोचना भी मत।
प्रेम वो नहीं आप जिसके साथ हैं प्रेम वो है आप जिसके बिना जी नहीं सकते
झगड़े को सिर्फ किसी विषय तक सीमित रखना संबंध तक मत ले आना
कभी माफी मांगने से खुद को छोटा मत महसूस करना,
कुछ ऐसी आदत या काम चालू करना जिसमे दोनों की भूमिका हो
अपनें आप को प्रेम करना क्योंकि वो आपसे प्रेम करते हैं
एक दूसरे को हमेशा अचरज में डालते रहना, खुश करना
प्रेम और प्रेम पात्र को लेकर उदार रहना
प्यार उम्र के साथ घटना नहीं बढ़ना चाहिए।
अपने प्यार की सलामती की ईश्वर से प्रार्थना करते रहना।
अपने प्रेम को कभी खोना मत क्योंकि आपका पद, पैसा, प्रसिद्धि और शक्ति कभी आपको आपका प्रेम नहीं दिला पाएगी।
@मन्यु आत्रेय
श्री मान जी शुभ प्रभात 🙏🌹🌺🌷🌺🌹🙏
ReplyDeleteThank you Basant
Delete💐💐💐
ReplyDeleteThanks
Delete🙏🙏🙏💐💐💐👌👌👌
ReplyDeleteThank you
Deleteबेहतरीन 💐🙏
ReplyDeleteThank you
DeleteKhup Sundar lihilay sir💐💐💐👌👌
ReplyDeleteThank you prachi
DeleteBahut hi sundar likha hai aapne👌
ReplyDeleteThank you Monika
Deletebehtrin.. athentick and true love
ReplyDeleteThank you ashok
Delete