body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Thursday, 4 March 2021

न समस्याएं खत्म होंगी न समाधान!!

समाधान होने से पहले हर बात एक समस्या ही होती है। 
समस्या असल में नज़रिए का खेल है। 
कोई भी स्थिति या बात जिसे आप अपनी क्षमताओं को परखने का अवसर मानते हैं वह चुनौती बन जाती है, 
अगर उसी को आप रुकावट, बाधा या परेशानी मानते हैं 
वो आपके लिए समस्या बन जाती है। 
समस्याएं कभी खत्म नहीं होती। 
एक समस्या सुलझाओ तो दूसरी कई समस्याएं सामने खड़ी रहती हैं। 
दुनिया का ऐसा कौन सा इंसान होगा जिसे कोई समस्या नहीं होगी
लेकिन बड़े लोग बड़ी समस्या का सामना भी हौसले के साथ करते हैं  
संकटों में भी अवसर की तलाश कर लेते हैं 
वही लोग बड़े बन पाते हैं 
और कमज़ोर लोग छोटी छोटी सी समस्याओं के सामने हौसला हार जाते हैं 
समस्याओं को संकटों के रूप में देखते हैं
और बिना संघर्ष किये ही घुटने टेक देते हैं 
डरने वाले कॉकरोच से डर जाते हैं न डरने वाले बब्बर शेर से भी लड़ जाते हैं 
मज़बूत बनने का एक ही तरीका है, 
छोटी छोटी समस्याओं का समाधान अपने दम पर करना 
और क्रमशः बड़ी समस्याओं के समाधान की क्षमता बढ़ाना। 
तालाब पार करोगे तब तो समंदर पार करोगे। 
कूदना पड़ेगा हिम्मत से, अपने शरीर और मन की ताकत को आजमाना पड़ेगा
दुनिया मे ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान नहीं
बस हमें खुद को उस समाधान के लिए तैयार करना पड़ता है। 
लोग बड़े बड़े संकटों से उबर जाते हैं, 
समस्या से लड़ने के क्रम में सबसे पहले वहां प्रहार करो जहां से समस्या पैदा हो रही है
समस्या का स्रोत बंद कर देना आधी जंग जीत लेना है
कुछ समस्याएं पहले छोटी होती हैं पर बाद में विकराल हो जाती हैं 
कुछ समस्याएं पहले बहुत बड़ी लगती हैं पर जब उनका सामना करते हैं 
तो वे बहुत छोटी और आसानी से हल हो जाती हैं 
समस्या को छोटे छोटे हिस्सों में तोड़कर देखोगे तो 
बड़ी से बड़ी समस्या को धीरे धीरे हल किया जा सकता है पार किया जा सकता है
समस्याएं भविष्य के संकेत भी करती हैं 
इसलिए उनकी उपेक्षा या लापरवाही करना उचित नहीं
समस्याएं कभी खत्म नहीं होंगी और न कभी समाधान खत्म होंगे
उस हिरनी की तरह मत जिओ जिसे तेंदुआ दबोच लेता है 
बल्कि उस महावत की तरह जिओ जो मदमस्त हाथी को भी 
अपने शूल से नियंत्रण में कर लेता है।

@ मन्यु आत्रेय

4 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...