body {-webkit-user-select:none; -html-user-select:none; -moz-user-select:none; -ms-user-select:none; user-select:none;}

Friday, 4 December 2020

मुझे शांत रहना है

*नव कल्प*

आज के दिन 
मुझे यह समझना है कि
मुझे किसी को भी कष्ट नहीं देना है
उन्हें बुरा नहीं महसूस कराना है 
परंतु यह बात सिर्फ मेरे नियंत्रण में नहीं 
मेरा नियंत्रण सिर्फ मुझ पर ही है
अपने जागरूक प्रयासों पर है, 
मेरी नीयत और मेरी कोशिश न होने पर भी
किसी को बुरा लगे, कष्ट हो, पीड़ा हो
उसके लिए मैं ज़िम्मेदार नहीं हूँ 
मुझे अपराध बोध से ग्रस्त नहीं होना है
हर आदमी अपने मनोलोक में जीता है
अपनी धारणा और कल्पनाओं के लिए 
वो स्वयं जिम्मेदार है, मैं नहीं। 
मुझे गलत समझा जा सकता है, 
दोषी माना जा सकता है, 
मेरा सत्य मेरे साथ है, उनकी धारणा-उनके,
अपने कष्ट, पीड़ा, अपमान के लिए
बेवजह मुझे दोषी ठहराने वालों को 
सिर्फ एक हद तक ही समझाना है
बेवजह स्पष्टीकरण मुझे नहीं देने
क्योंकि वे मानेंगे नहीं, 
और मेरी शांति भी भंग होगी
उनकी धारणाओं से ज़्यादा कीमती 
मेरे जीवन की शांति है
मुझे उस पर ध्यान केंद्रित करना है 

@मन्यु आत्रेय

6 comments:

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा

मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा   आज मैं एक संकल्प के साथ उठता हूँ— मैं आज का दिन पूरे बोध में जीऊँगा।  कल की स्मृतियाँ और कल की चिंताएँ द...